मुंबई के दहिसर पूर्व के गावड़े नगर ओम साई राज ज्वेलर्स की दुकान में तीन बाइक सवार बदमाशों ने सवेरे साढ़े दस बजे के आसपास ज्वेलर्स की दुकान में गोलीबारी करते हुए दुकान को लूटने की कोशिस की जिसमे दुकान मालिक ने लुटेरों का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सर में गोली मार कर फरार हो गए जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिलीऔर तुरंत दहिसर पुलिस हरकत में आई जहाँ अपर पुलिस आयुक्त दिलीप सावंत और पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटील सहित पुलिस टीम के कई अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हत्या का मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुट गए ! इस दौरान सीसीटीवी कैमरे की मदद से लुटेरों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है आशा है की जल्द ही इस घटना के आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे !