लखनऊ के गोसाईगंज पुलिस ने सलेमपुर के निवासी सहित सात किसानों की शिकायत पर जमीन से मिटटी खोदने और बेचने के उपरान्त तयशुदा रकम नहीं देने और बदले में जातिसूचक गाली और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुख्य आरोपी रिंकू यादव को सुल्तानपुर रोड के प्रताप ढाबे से गिरफ्तार किया है दरसअल मामला कुछ इस तरह का है की आरोपी रिंकू यादव किसानो को विश्वास में लेकर उनके खेत की मिट्टी खुदवाकर बेचता था और तय रकम को न देकर उलटे फसवणे की धमकी देता था जिससे परेशान होकर किसानों ने एसीपी स्वाति चौधरी के पास पहुंचे और अपनी आपबीती सुनाई इसपर एसीपी स्वाति चौधरी ने रिंकू यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया !